यूपी – गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रोग्रेसिव स्टंपिंग प्राइवेट लिमिटेड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक योगेंद्र तनेजा ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत आयोजनों के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे भविष्य में पर्यावरणीय संकटों से बचा जा सके।
एचआर प्रबंधक मनोज प्रकाश त्यागी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और ये पृथ्वी की सुंदरता एवं जीवनदायिनी शक्ति दोनों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान कारखाना परिसर में मौसमी, आम, आंवला सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर योगेंद्र तनेजा, एम.पी. त्यागी, रामबरन सिंह, आशीष चौधरी, फहद अब्बास, एच.के. शर्मा, विनय ढाका, संजीव वर्मा, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, रोहन त्यागी, स्वास्तिक त्यागी, अनिल बालियान, आदित्य चौहान, करुणा पांडे एवं शिवा माली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






