यूपी – गाजियाबाद/लोनी। लोनी क्षेत्र में हाल ही में दर्ज हुए एक मुकदमे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मनोज धामा ने इसे राजनीतिक दबाव एवं बौखलाहट का परिणाम बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मनोज धामा ने कहा कि गनौली प्रकरण में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार के समर्थन में वीडियो जारी कर न्याय की मांग की थी, जिसमें उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि वे लगातार न्याय की मांग करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पीड़ित परिवार के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जबकि उनका ध्यान केवल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर केंद्रित रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में साजिशों का दौर चल रहा है और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
मनोज धामा ने कहा कि वे इस मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेंगे और पूरे प्रकरण की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में न्याय और अधिकारों की बात करने वालों पर दबाव बनाना गलत है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ बनी रहेंगी और प्रशासन से शीघ्र न्याय एवं सुरक्षा की मांग की जाएगी।






