Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व पर्यावरण दिवस और योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर संजयनगर स्थित स्कल्पचर पार्क (शिल्प उद्यान) में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजनगर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओम दत्त कौशिक ने किया।

इस अवसर पर पीपल, बरगद, नीम, अमरूद, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान लोगों को प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं ज़ोनल चेयरमैन मनवीर नगर, पंडित उग्र नाथ वत्स, अधिवक्ता वी.के. शर्मा, तनुज खन्ना ‘लकी’, गोल्डी चौधरी और अरुण पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।