यूपी – गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बीमारियों को देखते हुए आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ जल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि मेयर्स एवं आरडब्ल्यूए का पांचवां शिखर सम्मेलन हवा और पानी की शुद्धता विषय पर 6 जून को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर होंगे।
कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों के करीब आधा दर्जन महापौर शामिल होंगे। मुख्य सलाहकार डॉ. आर.के. आर्या ने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। महासचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पारित प्रस्तावों को पर्यावरण मंत्रालय को भेजा जाएगा।
इस अवसर पर विनोद जिंदल, राज शर्मा, ज्ञान सिंह, नेम पाल चौधरी, तरुण चौहान, जय दीक्षित, मंजू घई, वंदना शर्मा, रवि कुमार, रजनी कान्त, एम.एल. वर्मा, चन्दन सिंह, पुष्कर सिंह, गणेश दत्त, अमित गोयल, पुनीत गुप्ता, पपायन ठाकुर और ओरामा ठाकुर उपस्थित रहे।






