Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, समरकूल टाईगर्स ने किया अतिथियों का स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एल्फा क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के पहले मैच के अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समरकूल टाईगर्स क्रिकेट टीम के ओनर संजीव कुमार गुप्ता के साथ अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता और तनुज गुप्ता ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंघानिया, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। समरकूल टाईगर्स की ओर से संजीव कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और आशुतोष गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

डॉ. निधिपति सिंघानिया ने टॉस उछालकर तथा आकर्षक आतिशबाजी के साथ जीपीएल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर एआईएमओ के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

समरकूल के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद प्रीमियर लीग से जिले में क्रिकेट को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सुनहरा मंच प्रदान करेगी।