यूपी – गाजियाबाद/साहिबाबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। संस्था के नेतृत्वकर्ता रामनिवास (पप्पू पहलवान) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 168 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका मेहेन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि छात्र देश के भावी नागरिक हैं और उनमें संवेदनशीलता, आत्मसंयम तथा व्यापक सोच जैसे गुणों का विकास होना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
रामनिवास ने बताया कि समाधान शक्ति सामाजिक संस्था समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है।
समारोह में प्रमोद, डी.एन. कौल, सुमन सती, रूपा, निशा, प्रतीक माथुर, एस.पी. तिवारी, हरीश गौर, भूषण लाल टिग्लू, भूपेंद्र गोस्वामी, सुशील शर्मा और बी.एस. मेनन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र तथा समापन शांति पाठ के साथ हुआ।






