Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर तरुण चुघ के निवास पर जश्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाबी समाज के प्रमुख नेता एवं संगठन के कुशल रणनीतिकार तरुण चुघ को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनके निवास स्थान पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके नामांकन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि तरुण चुघ लंबे समय से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। राज्यसभा के लिए उनकी उम्मीदवारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यशैली का सम्मान है।

इस अवसर पर गाजियाबाद से पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। प्रमुख रूप से राजू छावड़ा (युवा प्रदेश महामंत्री), सुरेश महाजन (महानगर चेयरमैन), अजय त्यागी (भाजपा नेता) तथा युग छाबड़ा (युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में पहुंचकर तरुण चुघ पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और राष्ट्रीय विकास के संकल्प को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।