Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

छोटा हरिद्वार में युवक की डूबकर मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में सनी हरमीत सिंह भाटिया की डूबने से हुई मौत के मामले में परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था और बचाव तंत्र पर्याप्त नहीं था, जिसके कारण समय रहते युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों के अनुसार सनी हरमीत सिंह भाटिया दोपहर करीब 1:30 बजे पानी में डूबने लगे और सहायता के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन मौके पर प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन समय पर शुरू नहीं हो सका। उनका कहना है कि बचाव दल भी देर से पहुंचा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारियों की भूमिका, सुरक्षा इंतजाम, बचाव कार्य की समय-सीमा और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई।

परिजनों ने कहा कि छोटा हरिद्वार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में वहां मजबूत बैरियर, चेतावनी बोर्ड, प्रशिक्षित लाइफगार्ड, गोताखोर और आपातकालीन बचाव व्यवस्था की स्थायी व्यवस्था होना आवश्यक है।

सनी हरमीत सिंह भाटिया के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।