यूपी – गाजियाबाद, संजय नगर में देवभूमि युवा समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों के लिए शीतल पेयजल एवं छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा का उद्देश्य समाजसेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए आमजन को राहत प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का सफल नेतृत्व अनिल बैलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील बर्तवाल, नरेश बैलवाल, मंगल सिंह नेगी, जयपाल भंडारी, हरपाल नेगी, देवेन्द्र नेगी, प्रवेश रमोला, अनिल बर्तवाल, धर्मेन्द्र रावत, दीपक बैलवाल, विनोद बिष्ट, सुमित रमोला, गिरीश जोशी, दीपक तिवारी, देबू कठैत, देवेन्द्र शाह, महेंद्र चौहान, शिबू रावत तथा लक्ष्मीदत्त जोशी सहित देवभूमि परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद मोहन सिंह रावत, धीरेंद्र ध्यानी, कुमाऊ सभा अध्यक्ष बालम बिष्ट सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की। इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
उत्तराखंड महासंघ के अध्यक्ष भगीरथ सिंह रावत भी इस सेवा कार्य में शामिल हुए और स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा का लाभ लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम को सभी ने सफल एवं जनहितकारी प्रयास बताया।






