यूपी – गाजियाबाद, 03 जून 2026। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की मासिक बैठक जिला कार्यालय सेंट्रल मार्केट, पुराना बस अड्डा पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की, जबकि संचालन एवं निगरानी कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित ने किया।
बैठक में संगठन में नव-नियुक्त 30 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ ने किया।
मुख्य विषय मतदाता सूचियों के सत्यापन की समीक्षा रहा, जिसमें तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कई स्थानों पर मतदाता सूची में विसंगतियाँ पाई गई हैं, कुछ नाम कटे हुए हैं तथा कुछ गलत स्थानों पर दर्ज हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लगभग 20 मतदान केंद्रों पर मॉडल व्यवस्था लागू कर बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी को जिले की वित्तीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई।
श्रीमती लज्जा यादव ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध होने का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से वार्ता का आश्वासन दिया।
बैठक में विनोद धाम, हरपाल सिंह, ब्रह्मदत्त दुबे, सुरेंद्र सिंह, डॉली त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अनवर कुरैशी, राजू शर्मा, सत्य प्रकाश त्यागी, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, मोहम्मद इरफान, अजय शर्मा, आशीष त्यागी, सुदेश कुमार, इमरान, लक्ष्मण, रूबी मलिक, रियाज अहमद, उमेश शर्मा, पूनम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों के साथ हुआ।






