Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की भूख हड़ताल रोकी, कार्यालय पर ही चला विरोध कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महंगाई और जनसमस्याओं के विरोध में बुधवार को घंटाघर पर प्रस्तावित कांग्रेस की भूख हड़ताल कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने शुरू होने से पहले ही रोक दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय के गेट पर ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रोक लिया तथा उन्हें घंटाघर तक नहीं जाने दिया।

भूख हड़ताल पर महानगर उपाध्यक्ष दिनेश कांत मेहता, महानगर महासचिव यश कौशिक और महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत बैठने वाले थे। हालांकि प्रशासनिक रोक के कारण कार्यक्रम निर्धारित स्थल पर नहीं हो सका। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में एकत्र होकर महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, आम नागरिकों की समस्याओं और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उनका आरोप है कि कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखती है और शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करती है। प्रशासनिक रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ही शांतिपूर्वक अपना विरोध कार्यक्रम जारी रखा और जनहित के मुद्दों को उठाया।