Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गीडा में समरकूल को 25 हजार वर्ग मीटर औद्योगिक भूखंड आवंटित, 100 करोड़ का होगा निवेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अंतर्गत आयोजित औद्योगिक भूखंड वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल होम एप्लायंसेज़ लिमिटेड को 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का औद्योगिक भूखंड आवंटित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को आवंटन पत्र सौंपा।

समरकूल होम एप्लायंसेज़ लिमिटेड इस भूखंड पर शीघ्र ही अपना नया औद्योगिक संयंत्र स्थापित करेगी। कंपनी की ओर से इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इसके माध्यम से क्षेत्र में लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर कंपनी के सेल्स हेड नरेश बत्रा तथा कंपनी के सी एंड एफ पार्टनर संतोष इलेक्ट्रिकल्स के अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। आवंटन पत्र प्राप्त करने के बाद चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन की सराहना करते हुए कहा कि समरकूल उत्तर प्रदेश को औद्योगिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देता रहेगा।