यूपी – गाजियाबाद। भारत सरकार की निदेशक जनगणना शीतल वर्मा ने नगर निगम सभागार में जनगणना के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने जनगणना कार्य की प्रगति से अवगत कराया। निदेशक शीतल वर्मा ने निर्देश दिए कि 5 जून तक 30 प्रतिशत, 10 जून तक 70 प्रतिशत तथा 15 जून तक 100 प्रतिशत मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रगणक एवं सुपरवाइजर चार्ज अधिकारियों के नेतृत्व में कार्य तेज गति से चल रहा है और पार्षदों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि मकान सूचीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा नागरिकों को सहयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी जनगणना डॉ. अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, चौक सिंह, अनुराग नागर, मोंटी, महेंद्र प्रताप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






