Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री तथा गाजियाबाद के जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के गाजियाबाद महानगर में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं प्रकल्पों के पदाधिकारी तथा महानगर टीम के सदस्य मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने धर्मपाल सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, राजन वाल्मीकि, सचिन डेढ़ा, रनीता सिंह, प्रीति चंद्र राय, अनीता शर्मा, भानु सिसोदिया, विनोद कसाना, राम त्यागी तथा मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और पार्टी के प्रति समर्पण से ओत-प्रोत रहा। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।