Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मीठे पानी की समस्या पर सुभाषवादी पार्टी ने उठाई आवाज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने शहर में मीठे पानी की गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा और अनुपयोगी है।

पवन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें सामने आया कि मीठे पानी की मुख्य पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पाइपलाइन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टूटी हुई है, जिससे हजारों क्यूसेक पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। साहिबाबाद और आसपास के क्षेत्रों की जनता पानी के लिए परेशान है, जबकि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाग द्वार करहेड़ा गांव में भी पानी की बर्बादी की स्थिति चिंताजनक बताई गई।

पवन सक्सेना ने मांग की कि नगर निगम तत्काल सभी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या के समाधान तक पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।