Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढ़ूनी का बड़ा आंदोलन का ऐलान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम देशभर में दिए जाएंगे ज्ञापन, संसद तक ले जाया जाएगा आंदोलन

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की एक महत्वपूर्ण जूम बैठक 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने कहा बैठक में जानकारी दी गई कि भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचने संबंधी समझौते की प्रक्रिया में शामिल है। इस पर कड़ा विरोध जताते हुए सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यह डील भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संगठन ने देशव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद सभी दलों के सांसदों के आवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन देकर इस डील को रद्द करने की मांग की जाएगी।

चढ़ूनी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी, तो इस बार आंदोलन दिल्ली की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संसद भवन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।