Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

GDA की बड़ी कार्रवाई: प्रवर्तन जोन-01 व 02 में अवैध निर्माण ध्वस्त, सीलिंग भी की गई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

ढरगल, मोरटा और नूरनगर में कार्रवाई, 18 बीघा में विकसित अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को प्रवर्तन जोन-01 और 02 के अंतर्गत व्यापक ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया।

प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-01 के प्रभारी के नेतृत्व में सनी शर्मा एवं टीम द्वारा खसरा संख्या-250, ग्राम ढरगल (नियर खेतान स्कूल) में लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग, बिजली के खंभे, बाउंड्री वॉल और सड़क को ध्वस्त किया गया।

इसी क्रम में रवि अग्रवाल द्वारा ग्राम मोरटा, रैपिड रेल पिलर संख्या-660-661 के सामने खसरा संख्या-1133 में लगभग 500 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को भी गिराया गया।

इसके अलावा ग्राम नूरनगर में खसरा संख्या-467 पर सुकरमा देवी द्वारा अवैध रूप से संचालित किए जा रहे धर्म कांटे को सील करने की कार्रवाई की गई। यह निर्माण करीब 145 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया था।

वहीं प्रवर्तन जोन-02 की टीम ने लगभग 18 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त करते हुए सीलिंग की कार्रवाई भी की गई।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन पुलिस बल और प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस दौरान मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-01 एवं जोन-02 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल तथा प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।