Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

कवि नगर रामलीला मैदान में 25 अप्रैल को ‘अट्टहास कवि सम्मेलन’, 44 वर्षों की परंपरा को मिलेगा विस्तार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कवि नगर रेजिडेंट फेडरेशन द्वारा 25 अप्रैल, शनिवार को रात्रि 9:00 बजे कवि नगर रामलीला मैदान में बहुप्रतीक्षित ‘अट्टहास कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री लालचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन एवं संरक्षक ललित जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले 44 वर्षों से लगातार होता आ रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पी. एन. अरोड़ा (सीएमडी, यशोदा हॉस्पिटल) उपस्थित रहेंगे, जबकि दीप प्रज्वलन के पी. गुप्ता (अध्यक्ष, केपीजी ग्रुप) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल एवं संजीव गुप्ता करेंगे। समारोह गौरव के रूप में महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी एवं विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति रहेगी। अति विशिष्ट अतिथियों में संतोष यादव (चेयरमैन, एनएचएआई) एवं कल्पना सक्सेना (उप महानिरीक्षक, मेरठ) शामिल होंगी।

कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार, विनीत चौहान, डॉ. कीर्ति काले, शशिकांत यादव, डॉ. अनुसपन, अनिल अग्रवंशी, डॉ. वागीश दिनकर, राव अजातशत्रु, सुनील व्यास, अशोक चारण, अंजू जैन, राज कौशिक, हिमांशु बवंडर एवं मुस्कान शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन डॉ. प्रवीण शुक्ल द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार दर्शकों के लिए लगभग 4000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है तथा दूर बैठे दर्शकों के लिए दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर फॉगिंग, पानी का छिड़काव और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।