Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परिणाम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

यूपी – गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है, जहां भोजन, वस्त्र और चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 22 अप्रैल 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 की सभी 44 छात्राएं तथा कक्षा 12 की सभी 27 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। इस प्रकार विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली पुंडीर ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अंशिका ने 87.40 प्रतिशत अंक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में इल्मा परवीन ने 87.70 प्रतिशत और भावना प्रिया ने 87.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह सफलता विद्यालय के उच्च शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित व्यवस्था तथा शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है, जिससे छात्राएं लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं।