Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में ‘भारत और इसकी वैज्ञानिक गौरव गाथा–2’ के ग्रैंड फिनाले की घोषणा, 26 अप्रैल को होगा आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। यूथ यूनिटी फाउंडेशन द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जेएसबी बैंकवेट, नवयुग मार्केट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘भारत और इसकी वैज्ञानिक गौरव गाथा–2’ के ग्रैंड फिनाले की घोषणा की गई। यह राष्ट्रीय स्तर की युवा प्रतियोगिता विज्ञान, गणित, चिकित्सा, खगोलशास्त्र, धातुकर्म और भाषाविज्ञान जैसे विषयों में भारत के ऐतिहासिक योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के आयोजक विनीत वत्स त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 26 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चयनित टीमें अपने शोध प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 16 से 25 वर्ष के युवाओं को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के दूसरे अध्याय में देशभर से 168 टीमों के नामांकन प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल 296 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस आयोजन में 19 राज्यों और लगभग 110 शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी रही है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

ग्रैंड फिनाले में चयनित टीमें वैदिक विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, वास्तुकला, कृषि और पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत करेंगी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

यूथ यूनिटी फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। संस्था विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को ज्ञान और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करने का कार्य कर रही है।