Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन में लहराया परचम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)।
जेईई मेन परीक्षा का फाइनल परिणाम, कटऑफ और रैंक घोषित होने के साथ ही नेहरू वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशातीत सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल 24 छात्रों ने 99.76 से 93.41 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है।

सफल छात्रों में शामिल हैं—
अभिनव त्यागी, उर्जिता त्रिपाठी, अनन्या शर्मा, शांतनु अग्रवाल, दानिश लोनी, झंकार बत्रा, आराध्या भारद्वाज, प्रियांश गर्ग, शिवेन्द्र शर्मा, भव्य भाकुनी, तानुष कपूर, वेद कपूर, आदित्य कुमार राय, शौर्य चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, स्पर्श कुमार तिवारी, शुभ कंसल, एकनाथ श्रीवास्तव, पावनी अग्रवाल, दिव्यांश कुकरेजा, आरुष सिंह, आदित्य कसाना, विदित चौधरी एवं धैर्य चौधरी।

अब इन छात्रों की अगली चुनौती जेईई एडवांस परीक्षा होगी, जो 19 मई को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि छात्र इस परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।

विद्यालय के निदेशक अरुणाभ सिंह, एग्जीक्यूटिव हेड टीचर सुजैन होम्स, प्रधानाचार्या मंजुला सिंह एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।