
यूपी – गाजियाबाद। जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष बनने पर सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर नारायण गिरि महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज का भी अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने बीके शर्मा हनुमान के नेतृत्व में किया।

स्वागत समारोह में सैकड़ों पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जयश्री राम, हर-हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि नारायण गिरि महाराज का मार्गदर्शन समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि महाराज के सानिध्य में दूधेश्वर वेद विद्या संस्थान भारतीय संस्कृति और गुरुकुल परंपरा का विश्व स्तर पर प्रचार कर रहा है।
इस अवसर पर वीके अग्रवाल, महेश कुमार शर्मा, आरसी शर्मा, रघुनंदन भारद्वाज, सुभाष शर्मा, सुभाष त्यागी, बृजपाल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, आचार्य ब्रज किशोर शर्मा, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, डॉ देवेंद्र शर्मा, ताराचंद सारस्वत, ज्ञानचंद सारस्वत, नरेंद्र तेवतिया, सुनील बंसल, अमित शर्मा, देवाशीष ओझा, कार्तिकेय शर्मा, डॉ एनएस तोमर, सुबोध त्यागी, बीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, आशु पंडित, राजकुमार शर्मा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मोहित वर्मा, पवन वर्मा, रंजीत पोद्दार, अंकित शर्मा, विनोद कुमार, पार्थ दास, राकेश विश्वास, बृजेंद्र विश्वास, जय किशन शर्मा, मनोज शर्मा, डॉ दिलीप कुमार, अशोक भारतीय और रविंद्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







