Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गाजियाबाद में महिलाओं का प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के विरोध में बुधवार को रेलवे रोड स्थित रानी लक्ष्मीबाई चौक पर सैकड़ों महिलाओं ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रिचा भदोरिया और काजल त्यागी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।

हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने अधिनियम को शीघ्र लागू करने, राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने और महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे” और “अधिकार हमारा—संघर्ष हमारा” जैसे नारे गूंजते रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में युवतियों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक की सक्रिय भागीदारी रही। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं।