Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

लू से बचाव को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जनपद में बढ़ती गर्मी और आगामी दिनों में लू चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सौरभ भट्ट ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जबकि 44.48 डिग्री सेल्सियस पर हीटवेव की स्थिति मानी जाती है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला आपदा विशेषज्ञ वैभव पाण्डये ने बताया कि लू के प्रभाव से डिहाइड्रेशन, चक्कर और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और श्रमिक वर्ग अधिक प्रभावित होते हैं।

एडवाइजरी के तहत दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, हल्के व सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी बताया गया है।

साथ ही दोपहर में भारी काम से बचने, बासी भोजन न करने और शराब, चाय-कॉफी व कार्बोनेटेड पेय से परहेज करने की हिदायत दी गई है। कमजोरी या अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।