Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा महानगर अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कृत्य भाजपा की “विकृत मानसिकता” को दर्शाता है।

वीरेन्द्र यादव ने कहा कि महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार की मंशा बिल को सही तरीके से लागू करने की नहीं थी, जबकि विपक्ष ने एकजुट होकर इसे उजागर किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जनगणना के आधार पर आरक्षण लागू होना चाहिए।

उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और अन्य ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। वीरेन्द्र यादव ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।