Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व पृथ्वी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय नेकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुरादनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नेकपुर (नंबर-2) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आईएमए उत्तर प्रदेश एवं आईएमए गाजियाबाद द्वारा विद्यालय को गोद लेने की पहल के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व आईएमए गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने किया, जबकि गणेश अस्पताल गाजियाबाद का सहयोग रहा।

इस अवसर पर आईएमए उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव डॉ. नवनीत वर्मा और आईएमए गाजियाबाद की संयुक्त सचिव डॉ. अरुणा अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सिंह, वन दरोगा रोहित शर्मा एवं उनकी टीम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव और जितेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया गया और बच्चों ने कला प्रतियोगिता में भाग लेकर “हमारी धरती, हमारी जिम्मेदारी” का संदेश दिया। बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

डॉ. नवनीत वर्मा ने पौधों के महत्व और संरक्षण के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉ. अरुणा अग्रवाल ने बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की व्यवस्थाओं और मिड-डे मील की सराहना भी की गई।