
यूपी – गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के कनवानी गांव में भीषण आग से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के कार्यकर्ता पहुंचे। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
पवन सक्सेना ने बताया कि पीड़ितों के लिए कपड़े, बिस्तर, चादर और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नमक, चाय पत्ती, बिस्कुट सहित सूखा राशन शामिल था। कुल 450 राहत किट वितरित की गईं।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भदोरिया के साथ कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
इस अवसर पर पवन सक्सेना, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, राम नरेश ठाकुर, रंजित शर्मा, अजीत कुमार, विरेंद्र कुमार शर्मा, गौरव सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने कहा कि वह इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।







