Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

पहलगाम घटना की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दिवंगतों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सतीश शर्मा ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शांति, भाईचारे और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर अनवर कुरैशी, श्याम पोरवाल, इस्माइल खान, हसीन सैफी, आशुतोष गुप्ता, सुहेल अब्बासी, राजीव शर्मा, जाकिर सैफी, लाल शंकर शर्मा, इस्लाम नेताजी, शिव प्रकाश दुबे, लालता प्रसाद, दीपक शर्मा, मुकुल बाबू और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।