Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जनपद में तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आमजन को राहत प्रदान करना है।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ऐसे वाहनों की पहचान की गई, जिनमें अवैध या मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। जांच के दौरान कुल तीन वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों से मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाए गए। आवश्यकता पड़ने पर कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है।

परिवहन विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।