
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा 22 अप्रैल 2026 को राजनगर स्थित औरनेट पैलेस मैरिज होम में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने की, जबकि आयोजन जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने व्यापारी आयोग के गठन, 60 वर्ष के बाद व्यापारियों को पेंशन सुविधा देने तथा चुनाव में व्यापारियों को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। साथ ही व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पहलगाम नरसंहार की बरसी पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।







