
यूपी – गाजियाबाद। अंबेडकर रोड स्थित RICT इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (RICT कंप्यूटर एजुकेशन) ने अपने 25वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हवन एवं सुंदरकांड पाठ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) इंद्रजीत सिंह टीटू, अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी सहित कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। साथ ही शुभम गुप्ता, गिरीश चंद मिश्रा, राघव मिश्रा, राजीव मुंडेलवाल, तुषार ठाकुर, संजीव अरोरा, दिनेश शर्मा, अभिषेक गर्ग, राकेश स्वामी, सोनवीर चौधरी, रणवीर प्रधान, डॉ. अजीत कुमार झा, नीरज गोयल, सागर शर्मा, विनीत गौड़, मिराज चिश्ती, दीपक मिश्रा, गोपाल गुप्ता, अरुण ठाकुर, हरीश कुमार और प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन मनीष गिरी ने कराया। संस्था के निदेशक विजय कौशिक ने बताया कि संस्थान ने 25 वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष कौशिक, सुनील कौशिक, कुशल कौशिक, योगेंद्र कौशिक, अशोक कौशिक, सौभाग्य कौशिक, विश्वास कौशिक, पार्थ कौशिक, जानवी कौशिक, नीलम, ज्योति, निरु शर्मा, अंशु जैन और तनु त्यागी सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।







