यूपी – गाजियाबाद, 20 अप्रैल 2026। हिन्दू युवा वाहिनी ने वर्ष 2026–27 के लिए विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में सदस्यता संख्या HYV2026363438 के अंतर्गत औपचारिक रूप से स्वीकृत की गई।
इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राकी तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी और जिलाध्यक्ष मोहित गुर्जर ने नव नियुक्त जिला प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि विपिन गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के साथ ही विपिन गोयल को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनपद में विस्तार करने, मासिक बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अनुशासन, समर्पण और संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।
संगठन ने विश्वास जताया कि विपिन गोयल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा देंगे और गाजियाबाद में हिन्दू युवा वाहिनी की उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएंगे।





