यूपी – गाजियाबाद। चिरंजीव विहार में आयोजित काव्यलोक की काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और गर्मी के बीच शीतलता का एहसास कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवयित्री पूनम माटिया ने की, जबकि डॉ. तारा गुप्ता और मशहूर शायर अनिमेष शर्मा ‘आतिश’ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर काव्यलोक के संस्थापक राजीव सिंहल का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गार्गी कौशिक द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, जबकि संचालन कवि शैलेश अग्रवाल ने किया।

काव्यलोक के अध्यक्ष और शायर दीक्षित दनकौरी ने अपनी ग़ज़लों से समां बांधा और साथ ही रचनाकारों को कविता की तकनीकी बारीकियों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
गोष्ठी में डॉ. चेतन आनंद, सुरेन्द्र शर्मा, राज चैतन्य, डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, स्वाति पूजा, अनिल कपूर, विजय वत्स, मृत्युंजय साधक, अपर्णा भटनागर, निवेदिता शर्मा, मोनिका शर्मा ‘मासूम’, गोल्डी गीतकार, रमा त्यागी, खुर्रम शहजादा ‘नूर’, शांत्वना सिंह शुक्ला और कमलेश संजीदा सहित कई रचनाकारों ने काव्य पाठ कर सराहना बटोरी।





