यूपी – गाजियाबाद, 21 अप्रैल 2026। नवयुग मार्केट स्थित अनंत वन होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रेस वार्ता में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन दलों का महिलाओं के अधिकारों के प्रति रवैया केवल दिखावटी रहा है और जब भी वास्तविक सशक्तिकरण की बात आती है, ये विरोध में खड़े हो जाते हैं।
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों की राजनीति महिलाओं को अधिकार देने के बजाय भ्रम फैलाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है, लेकिन विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी से देश की महिलाओं से माफी मांगने की बात भी कही।
प्रेस वार्ता में मयंक गोयल, चैन पाल सिंह, पूर्व महापौर आशा शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज शर्मा, करण शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, पवन सोम और आकाश गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





