Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्रतियोगिता की सफलता पर जताया आभार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के कार्यालय, 2 श्याम विहार मार्केट जीटी रोड पर सम्मान एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुश्ती अखाड़ा संचालक व राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरपाल सिंह यादव, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद (सुरक्षा अधिकारी, संसद भवन), खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम, कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय यादव तथा पार्षद राजेश यादव सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने 3 से 5 अप्रैल 2026 तक एचआरआईटी विश्वविद्यालय, मेरठ रोड गाजियाबाद में आयोजित 15वीं सब-जूनियर व जूनियर तथा 16वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और शहर के गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों व वरिष्ठ नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भविष्य में भी यदि महासंघ गाजियाबाद को प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी देता है, तो इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं जनपद ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपांशु ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने-खाने सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गईं और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

समारोह में प्रदेश व जनपद एसोसिएशन की ओर से अशोक यादव और दीपांशु का विशेष आभार व्यक्त किया गया। सचिव राहुल देव ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।