यूपी – गाजियाबाद, 19 अप्रैल 2026। इंदिरापुरम के कनवानी गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचा। यह दौरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री के रूप में 400 राशन किट वितरित किए, जिनमें आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नमक, चाय पत्ती, बिस्कुट सहित अन्य जरूरी सामान शामिल था। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से वार्ता की और पीड़ितों को शीघ्र उचित मुआवजा व राहत उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में राजन कश्यप (महानगर महासचिव), नितिन त्यागी (जिला महासचिव), सरवन कुमार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), धीरेंद्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), जितेंद्र यादव, संदीप प्रधान (जिला अध्यक्ष, बाबासाहेब वाहिनी), किरण कालिया त्यागी (महिला सभा महानगर अध्यक्ष), ठाकुर विक्की सिंह (युवजन सभा महानगर अध्यक्ष), विवेक त्यागी (लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष), आशु चौधरी (यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव), बाबा खान, सोहनवीर सिंह, अवधेश यादव, सुरेंद्र यादव, रिजवान चौधरी, संजय नगर, विकास यादव, अमित नगर, पिंटू नगर, बॉबी यादव, राहुल रावत (कार्यालय प्रभारी) सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





