Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सम्प्रति समारोह में नवगीतकार राजेन्द्र गौतम सम्मानित, इन्द्र जी को दी गई श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। साहित्यिक संस्था ‘सम्प्रति’ द्वारा कविनगर स्थित जैनमती उजागर मल इंटर कॉलेज में सुविख्यात नवगीतकार देवेन्द्र शर्मा ‘इन्द्र’ की स्मृति में भव्य साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के नवगीतकारों, कवियों, शायरों और साहित्यकारों ने भाग लेकर इन्द्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. भावना तिवारी की वंदना से हुआ।

प्रथम सत्र में इन्द्र जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चर्चा हुई, जिसमें राजेन्द्र गौतम, योगेंद्र दत्त शर्मा, वेद शर्मा ‘वेद’, जगदीश पंकज, राहुल शिवाय और बी. के. वर्मा ‘शैदी’ ने अपने विचार रखे। राजेन्द्र गौतम ने इन्द्र जी की रचनाधर्मिता पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान को विशिष्ट बताया। बी. के. वर्मा ‘शैदी’ ने उनके मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया, वहीं राहुल शिवाय और वेद शर्मा ‘वेद’ ने भी उनसे जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।

समारोह में राजेन्द्र गौतम को शॉल, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर प्रथम ‘सम्प्रति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. भावना तिवारी के नवगीत संग्रह ‘मौन ये महंगा पड़ेगा’ का लोकार्पण किया गया।

द्वितीय सत्र में काव्य-पाठ हुआ, जिसमें राजेन्द्र गौतम, बी. के. वर्मा ‘शैदी’, योगेंद्र दत्त शर्मा, जगदीश पंकज, विपिन जैन, वेद शर्मा ‘वेद’, ईश्वर चंद्र तेवतिया, अनिमेष शर्मा ‘आतिश’, डॉ. चेतन आनंद, ब्रजेश सिंह, विज्ञान व्रत, डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव (कानपुर), राहुल शिवाय, तूलिका सेठ, पीयूष कान्ति, अरुण चंद्र राय, प्रवीण कुमार और दीपक श्रीवास्तव ‘नीलपद्म’ ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र दत्त शर्मा ने की। प्रथम सत्र का संचालन ईश्वर सिंह तेवतिया और द्वितीय सत्र का संचालन जगदीश पंकज ने किया। अंत में योगेंद्र दत्त शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।