यूपी – गाजियाबाद। 45वीं उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल टूर्नामेंट (जोन-1) का आयोजन 20 अप्रैल 2026 को एस.डी. पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के संस्थापक चौधरी धर्मपाल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अजय पाल प्रमुख ने की।

बालिका वर्ग में गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 21-15, 21-16 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर दूसरे और गौतम बुद्ध नगर तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में भी गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 21-14, 21-9 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि मुजफ्फरनगर दूसरे और शामली तीसरे स्थान पर रहा।
एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पवन कुमार, राहुल कुमार, मंजीत, अभय, अंजली यादव, विद्या राजपूत, कमल मौर्य, अभय कुमार और जतिन उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के अंत में जिला शूटिंग बॉल संघ गाजियाबाद के महासचिव अतुल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 2 से 3 मई 2026 को वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।





