यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉरच्यून रेजिडेंसी क्लब में परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, आकर्षक झांकियां, फूलों की होली और पारिवारिक मंगल मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक ब्राह्मण परिवारों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का समिति सदस्यों ने फरसा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम के धर्म, पराक्रम और न्याय के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अनिल अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद), डॉ. संजीव शर्मा, जे.के. गौड़, पारस शर्मा (हीरा स्वीट), दिनेश रैना, अनुराग कौशिक, थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा और इस्कॉन के दामोदर लीला दास प्रभु शामिल रहे।

समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संरक्षक आशुतोष तिवारी, राजन त्रिपाठी, देवेन्द्र चौबे, एन.के. शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, विवेक शर्मा, अभिनव पांडे, आदित्य पंडित, सचिव बिजेंद्र विद्रोही, सह सचिव अरविंद भारद्वाज, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, पवन द्विवेदी, महामंत्री बी.पी. उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ।





