कांग्रेस महानगर कार्यालय पर परशुराम जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, भंडारे में जुटे कार्यकर्ता

यूपी – गाजियाबाद। कांग्रेस महानगर कार्यालय पर परशुराम जयंती के अवसर पर एक सुसंगठित एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सतीश शर्मा (मंत्री) और जे.के. गौड़ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नेताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विनोद शर्मा, दिनेश कांत मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, पुनित, कपिल गोयल, सुदेश शर्मा, विनीत त्यागी (पूर्व जिलाध्यक्ष), यश कौशिक, कुन्दन मिश्रा, शशि भूषण शर्मा, गोपाल भाटी, अमित शर्मा, कासिम खान, विजेंद्र यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष), सतीश शर्मा (जिला अध्यक्ष), अश्वनी त्यागी (जिला कोषाध्यक्ष) और शमसुद्दीन सैफी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।