Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर संजय नगर में भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित भगवान शिव-परशुराम मंदिर में श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.के. गौड़ के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया, जबकि संरक्षक मनोज पंडित ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर जे.के. गौड़, डॉ. संजीव शर्मा, पं. हरीश शर्मा, रमेश चौधरी, देवी पंडित, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी, सुभाष शर्मा, धीरूभाई, गौरव शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, वीरेंद्र यादव, अभिषेक गर्ग, मनोज पंडित, सुभाष पंडित, प्रदीप गर्ग, विपिन गोयल शर्मा, रजत शर्मा, विनोद शर्मा, अवनीश त्यागी, विष्णु दत्त दुबे, शरद भाई, आदित्य शर्मा, आदर्श शर्मा, रेनू, पूजा, विशाल शर्मा और ललित कुमार शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. संजीव शर्मा और पं. हरीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संयोजक आरके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।