यूपी – गाजियाबाद, साहिबाबाद के पाइप मार्केट स्थित नवनिर्मित परशुराम बालाजी मंदिर में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पप्पू पहलवान, पार्षद सचिन डागर, अनिल अग्रवाल, धर्मपाल कौशिक और नीरज सिंघल भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति, न्याय और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सभी के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।





