यूपी – गाजियाबाद, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय ने 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर सदस्य विधान परिषद ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन एवं शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि विद्यालय का 100 प्रतिशत परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सहित समस्त अध्यापकगण एवं स्टाफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता संभव हो सकी है और आगे भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।





