Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि पारिषद ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि पारिषद के तत्वावधान में मोहन नगर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बस स्टेशन परिसर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

प्रख्यात युवा सेफोलॉजिस्ट व राष्ट्रीय लोकदल नेता अमरीश त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रबल संवाहक थे। उन्होंने कहा कि परशुराम का उद्देश्य प्रकृति और जीव सृष्टि की रक्षा करते हुए समाज में संतुलन स्थापित करना था। उन्होंने ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय धर्म का पालन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल त्यागी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को परशुराम जयंती मनाई जाती है, जिसे अक्षय तृतीया के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंकुल त्यागी ने कहा कि परशुराम का उल्लेख त्रेता और द्वापर युग दोनों में मिलता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगू सिंह त्यागी ने की। इस अवसर पर मनोज त्यागी, संदीप त्यागी, विकास त्यागी, मोहित त्यागी, कांति त्यागी, कुलदीप त्यागी, कुश त्यागी और अंकित राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।