Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन महिलाओं को मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानन्द ट्रस्ट द्वारा बार सभागार में आयोजित समारोह में तीन महिलाओं को मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष और शूटर शमशेर राणा ने अपनी माता स्वर्गीय निर्मला देवी राणा की स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर दीपक बंधु अखबार एवं दुलारी संस्था की डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा, कवयित्री सोनम यादव और लक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव को मातृशक्ति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह एक पुत्र द्वारा अपनी माता की स्मृति में श्रद्धा स्वरूप दिया गया है। उन्होंने समाज में महिलाओं के संघर्ष और योगदान को पहचानने के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शमशेर राणा ने कहा कि परिवार और समाज की सेहत के लिए माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हर मां की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वह अपने परिवार को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए। इसके लिए देशी गौ आधारित, विषमुक्त और शून्य लागत प्राकृतिक कृषि से उत्पन्न अनाज और खाद्य सामग्री का उपयोग जरूरी है।

उन्होंने बताया कि रासायनिक कीटनाशकों और यूरिया से पैदा होने वाली फसलों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए प्राकृतिक खेती से उत्पन्न उत्पादों को अपनाना समय की जरूरत है।