Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक व स्नातक निर्वाचन को लेकर बनी रणनीति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक एमएमएच इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री महेंद्र सिंह नागर ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा शिक्षकों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अपने सुझाव देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रांतीय संरक्षक महावीर प्रसाद त्यागी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य एवं कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा पारुल शर्मा, वीरेंद्र नागर, कपिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजीव त्यागी, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, कपिल देव, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू त्यागी, सत्यपाल, विवेक कुमार, धर्मपाल सिंह, पंकज त्यागी, अनिल त्यागी, विनय, रेखा त्यागी, कुश त्यागी और सुधीर कुमार सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।