यूपी – गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साथी फाउंडेशन ने रेडिको खैतान लिमिटेड के सहयोग से तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद के साथ मिलकर केजी-35, कवि नगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और उनके योगदान को सराहना देना है, ताकि अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, काजल छिब्बर, नरेंद्र कौर, नेहा, कमलजीत, सीमा तिवारी, पुष्पा गुप्ता, रीता, रेनु, अंजू, अंजलि, संजना, प्रीति और नवनीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।
आयोजकों ने कहा कि समाज के विकास और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रयास किया जाता है।







