Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारत की जीत पर कवि नगर ए-ब्लॉक पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में कवि नगर ए-ब्लॉक पार्क संगठन और ललित जायसवाल के सहयोग से ए-ब्लॉक पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्क में क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम और अन्य हल्के नाश्ते के साथ मैच का लुत्फ उठाया। जैसे-जैसे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया और हर चौके-छक्के पर तालियों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

भारत की जीत के बाद पार्क में जश्न का माहौल बन गया। निवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और पार्क में झंडा फहराकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।

आयोजक ललित जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में एकता और उत्साह बढ़ता है। उन्होंने बताया कि पूरे ए-ब्लॉक के निवासियों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और सभी ने मिलकर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।