Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

भूडगढ़ी-डासना में जीडीए ने 12 हजार वर्ग मीटर में विकसित अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार को भूडगढ़ी रोड डासना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 12 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में की गई।

प्राधिकरण के अनुसार वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004504 में किशन त्यागी, नौशाद अली और महराज द्वारा खसरा संख्या 2575 व 2657 ग्राम भूडगढ़ी रोड डासना में लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004645 में हाजी यूसुफ इमरान और फैजल द्वारा गंगा पेपर मिल के पीछे भूडगढ़ी डासना क्षेत्र में करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि पर कच्ची सड़क बनाकर और चिनाई कार्य कर प्लॉट काटे जा रहे थे।

ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस सहित अन्य निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल और प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कराई गई।

इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-5 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा।