Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट ने किया संगठन विस्तार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

आकाश तोमर प्रदेश सचिव और रिहान जैदी जिला अध्यक्ष मनोनीत

यूपी – बिजनौर। एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करते हुए बिजनौर जिले में नई जिला इकाई का गठन किया। आयोजित कार्यक्रम में कई पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं और दर्जनों पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी, महामंत्री पंकज शर्मा और संगठन मंत्री पवन चौधरी की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव के रूप में आकाश तोमर, जिला अध्यक्ष बिजनौर रिहान जैदी, जिला उपाध्यक्ष खुशीराम सिंह और इदरीस देशवाल, जिला महामंत्री सोनी शर्मा, तहसील धामपुर अध्यक्ष शराफतुल्ला, तहसील चांदपुर अध्यक्ष मौ. शौकीन तथा ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली देहात विकुल चौधरी को जिम्मेदारी दी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों का संगठित होना जरूरी है। महामंत्री पंकज शर्मा ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ट्रस्ट पत्रकारों को कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजीव कुमार, सह सचिव ब्रजभूषण शर्मा, सह सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष ललित चौधरी और गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विकास कुमार सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।